How to get 30 thousand rupees , apply uttar pradesh kanya vidhya dhan scheam, अब लड़कियों को मिलेंगे 30 हजार रुपये, प्रदेश की कन्या विद्या धन योजना में आवेदन करें

यह योजना उत्तरप्रदेश के नागरिकों के लिए है। बहुत से गरीब पैसों की कमी के कारण अपनी लड़कियों को नहीं पढ़ा पाते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार भी बहुत सारी सरकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इस बार उत्तर प्रदेश की सरकार ने कन्या विद्या धन योजना की शुरुआत की है। यह एक बहुत अच्छी शुरुआत है। उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है जो भी लड़कियां 12वीं पास करेंगी और मेरिट में आएंगी, उन्हें 30000 की राशि दी जाएगी जिससे कि वह अपने आगे की शिक्षा को जारी रख सके और अपने उद्देश्य को पूरा कर सके। यह योजना लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए शुरू कर दी गई है। इस योजना के द्वारा गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपनी लड़की को मिलने वाली 30000 रुपये की राशि के सहयोग से पढ़ा सकेंगे। यह एक बहुत ही अच्छी योजना है जो लड़कियों को आगे लेकर आने में सहायक होगी।

कन्या विद्या धन योजना क्या है- उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए है। कन्या विद्याधन योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली लड़कियों को मिलेगा। कन्या विद्याधन योजना का लाभ 12वी उत्तीर्ण करने वाली लड़कियों को मिलेगा जो मैरिट में आएंगी।

इससे होने वाले लाभ- सरकार लोगों को कन्या विद्याधन योजना की राशि लाभ देगी जिससे कि वह लड़कियों को आगे पढ़ा सकते हैं।

कन्या विद्या धन योजना से शिक्षा का स्तर ऊपर उठेगा।

उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना से गरीब लोग लड़कियों को पढ़ा सकेंगे।

इसके लिए पात्रता- उत्तर प्रदेश बोर्ड स्कूल का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश का बोनफाइड होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश कन्यादान योजना के लिए दसवीं की परीक्षा में मेरिट में आना भी जरूरी है।

उत्तरप्रदेश कन्या धन योजना के लिए लड़की ही पात्र होगी, यह लड़को के लिये नही है।

आवश्यक प्रमाण पत्र- दसवीं कक्षा का सर्टिफिकेट, दसवीं कक्षा का मेरिट सर्टिफिकेट, परिवार का इनकम सर्टिफिकेट, उत्तर प्रदेश का बोनफाइड।

इसका लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन फॉर्म को डाउनलोड भरना होगा। इसके फार्म का आप प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। इस फॉर्म को अच्छे से भरना चाहिए।

आप इसके लिए जिस जगह से 12वीं की है, वहाँ से भी आवेदन कर सकते हैं।

आप इसमे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस वेबसाइट www(dot)madhyamikshiksha(dot)up (dot)nic(dot)in पर भी जा सकते हैं (इसमे डॉट की जगह . का प्रयोग करें)।

आप चाहे तो अपने जिले के हिसाब से भी हमारे फ़ोटो में दी गई वेबसाइट की लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment