क्या आप भी टाइम ट्रेवल करना चाहते है, क्या ये सच है, you want to time travel

सभी लोग करना चाहते है और सबके पास अपने अलग-अलग कारण हैं। जैसा कि हमे फिल्मो में दिखाया जाता है हम अपने पास्ट में की गई गलती को सुधारने के लिये पुराने समय मे चले जाते हैं और उसके बाद वह गलती आज के समय मे भी मिट जाती है। क्या वास्तव में हम टाइम ट्रेवल कर सकते हैं। महाभारत में भी टाइम ट्रेवल के बारे में उल्लेख किया गया है। यह 400 BC पहले लिखा गया था। इसकी एक घटना जो एक राजा और उसकी बेटी पर आधारित है जो अपनी बेटी के लिए सुयोग्य वर की तलाश कर रहा था। रेवती राजा कुमुद की एकमात्र बेटी थी, जिसका समुद्र के नीचे एक शक्तिशाली कुसस्थली राज्य था। उसे अपनी बेटी के लिए कही भी सुयोग्य वर नही मिला तब वह रेवती को लेकर ब्रह्मलोक गया। जब वह ब्रह्म लोक गया तो उनकी सभा मे संगीत चल रहा था उसने थोड़ी देर रुक कर संगीत के बंद होने का इंतजार किया और उसके बाद भगवान ब्रह्मा से उसके लिए सुयोग्य वर की तलाश के बारे में बताया।

भगवान ब्रह्मा ने बताया कि जो राजकुमार आपकी बेटी के लिए सुयोग्य थे, वह अब तक तो मर चुके होंगे और उनके पुत्र और परपौत्र उनके मित्रों का भी निधन हो चुका होगा। समय हर जगह अलग-अलग तरीके से व्यतीत होता है जितने समय तक तुम यहाँ बात कर चुके हैं तब तक 27 चातुर्युग बीत गए हैं। कुमुदिनी से संबंधित सारी चीज़ें उसके मित्र, उसके बेटे, खजाना आदि सब नष्ट हो चुके हैं। यह सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ तब ब्रह्मा जी ने उन्हें सांत्वना दी और कहा कि कृष्ण के भाई बलराम उनके लिए सुयोग्य वर हैं। आइंस्टीन के द्वारा प्रस्तावित सापेक्षता के सिद्धांत में कहा गया है कि यह दोनों ही चीजे गुरुत्वाकर्षण बल और उसके सापेक्ष गति पर निर्भर करती हैं। क्योंकि राजा ने ब्रह्मा के सामने कुछ ही मिनट बिताए थे और इतने ही समय मे पृथ्वी पर बहुत समय बीत गया था। उसी तरह आइंस्टीन ने कहा कि समय देखने वाले के अनुसार परिवर्तित होता है यह दर्शक की गति और गुरुत्वाकर्षण की शक्ति पर निर्भर करता है। हिंदू दर्शन भी इस अवधारणा से परिचित था कि समय सापेक्ष है और वैदिक ग्रंथों के कई अंश लगातार इंगित करते हैं कि देवताओं का समय काल पृथ्वी के समय से भिन्न है।राजा और उनकी बेटी दो समय यात्रियों थे।
हालांकि आज के विज्ञान के हिसाब से भविष्य में जाया जा सकता है। यदि हम प्रकाश की गति से जाए और किसी ब्लैक होल पर कुछ समय व्यतीत करे तो यह पृथ्वी और बिताये कई सालों के बराबर होगा। ब्लैक होल पर अधिक गुरुत्वाकर्षण बल के कारण समय थम सा जाता है। पर इससे आज के समय मे वापस नही आ पायेंगे क्योंकि जब तक बहुत साल गुजर चुके होंगे। पर जब लौटेंगे तो आप अपने आपको पास्ट यानी कि बहुत पुराने समय से आये लगेंगे क्योंकि पृथ्वी पर कई साल निकल चुके होंगे और लोग आपको टाइम ट्रैवलर मानेगें।

No comments:

Post a Comment