कहीं आप भी खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, यह घातक भी हो सकता है, drinking water quite after eating, it can be harmful

हम खाना खाते समय कई गलतियां करते है और छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जो हमे परेशानी में डाल सकती है। हम अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी सेहत पर ध्यान नही देते हैं। खाना खाने के तुरंत बाद हमे पानी नही पीना चाहिए, 30 मिनट पहले या खाने के 40 मिनट देर बाद ही पीना चाहिए। क्योंकि हमारे खाने को पचाने के लिए हमारे शरीर से पाचक रस निकलता है और पानी के मिलने से यह पतला हो जाता है जिससे कब्ज की परेशानी भी हो सकती है। तुरंत पानी पीने से खाना अच्छे से पच नही पाता और गल जाता है, जिससे पौष्टिक तत्व को शरीर अवशोषित नही कर पाता है। इससे ब्लड में शुगर का लेवल भी बढ़ जाता है। खाना खाते ही पानी पीने से पेट के फूलने की दिक्कत भी रह सकती है। इससे कब्ज और कमजोरी भी लगने लगती है। खाना पानी के साथ मिलकर पेट मे उपस्थित एसिड के साथ मिलकर फैट बना लेता है और जिससे मोटापा भी बढ़ जाता है।

No comments:

Post a Comment