क्या सच में बंद होने जा रहा है फेसबुक, facebook is not shut down, dont believe in rumours

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने रविवार के अखबार में एक बार फिर माफी मांगी है। जकरबर्ग ने अमेरिका और ब्रिटेन के अखबारों में अपना माफीनामा छपवाया है। इसमे लिखा है कि हम आपकी जानकारी को सुरक्षित नही रख पाए हमे इसका बहुत दुख है। हम ऐसी गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही करते रहेंगे जो फ़ेसबुक का डेटा लीक करती हैं। हम ऐसीं सभी एप की जांच कर रहे हैं जो ये काम कर सकती हैं।

हमे अपने मोबाइल में थर्ड पार्टी एप्प को डाउनलोड करते समय सावधानी बरतनी चाहिए, हमे अपनी लोकेशन की परमिशन, फ़ोटो गैलेरी, कांटेक्ट देखने की परमिशन आदि नही देनी चाहिए। इसके अलावा हमे इंटरनेट चलाते समय कई लिंक आती हैं कि आप कब मरने वाले हैं, आपकी किस व्यक्ति से शादी होगी, आप पैसे वाले कब बनने वाले हैं आदि लिंक हमारी प्राइवेट जानकारी को लीक कर सकती हैं। कई बार ये हमसे हमारी जन्म की तारीख पूछते हैं हमे ध्यान रखना चाहिए कि ये हमारी जानकारी का उपयोग साइबर क्राइम में भी कर सकती हैं।
फेसबुक के बारे में दूसरे सोशल प्लेटफॉर्म वाले अफवाहे उड़ा रहे हैं कि फेसबुक बन्द हो रहा है, कुछ लोग बोल रहे हैं कि इसमें BFF लिखने के बाद कलर चेंज नही हो रहा है तो आप अपने फेसबुक को पहले अपडेट कर ले यह तो फेसबुक का ही फ़ीचर है, इससे घबराने की कोई जरूरत नही है। इस तरह की अफवाहें लोग उड़ाते ही रहते है पर आप फेसबुक में अपनी व्यक्तिगत जानकारी कम ही रखे और इसमें मोबाइल नंबर लगाने से बचें और इसके लॉगिन में सेकंड स्टेप वेरीफिकेशन को चालू कर दे। कैम्ब्रिज एनालीटिका पर 5 करोड़ यूजर का डेटा लीक होने का आरोप लगा है कि उसने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की मदद की है।

इस तरह से फेसबुक के टर्नओवर पर भी नुकसान हो रहा है। जकरबर्ग को 6 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है और कंपनी की संपत्ति में 40 अरब डॉलर की गिरावट आई है। फेसबुक जैसे बड़े प्लेटफॉर्म की जानकारी लीक हो सकती है तो हमारी अन्य एप्प की जानकारी भी सुरक्षित नही है। फेसबुक जैसी घटना डेटा चोरी में पहली घटना नही है और न ही आखिरी, हमे स्वंय को ही संभालना होगा।

No comments:

Post a Comment