जानिये किस देश पर कितना कर्ज है और भारत का कौन सा नंबर आता है, Different country loan status

जब हम भारत की अर्थव्यवस्था की बात करते हैं तो उसकी जीडीपी की बात करते है। बहुत से लोग यह जानना भी चाहते हैं कि हमारे देश पर कितना कर्ज है, अगर गणना की जाए तो एक व्यक्ति पर कितना कर्ज आएगा। हमारा देश प्रति व्यक्ति कर्ज के मामले में 24 वें नंबर पर आता है।

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका की है और इस पर भी 18,624,000,000,000 डॉलर का कर्ज है जो भारतीय रुपये में 1,21,28,88,00,00,00,000 के बराबर होती है।

रूस भी दुनिया की 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक है और उस पर भी 537,458,000,000 डॉलर का कर्ज है। हम प्रति व्यक्ति कर्ज की बात करें तो 3 हजार 700 डॉलर का कर्ज है जो भारतीय मुद्रा में 24 लाख 880 रुपये के बराबर है।

ब्रिटेन दुनिया की 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है इस पर 7,852,460,000,000 डॉलर कर्ज है। यहां पर प्रति व्यक्ति 1लाख 19 हजार डॉलर का कर्ज है, जो 77 लाख 47 हजार भारतीय मुद्रा के बराबर है।

जापान दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस पर 3,516,200,000,000 डॉलर का कर्ज है और यह प्रति व्यक्ति 27 हजार 600 डॉलर के बराबर है, जो कि 27 लाख 96 हजार भारतीय मुद्रा के बराबर होता है।

चीन भी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 1,562,800,000,000 डॉलर का कर्ज है। प्रति व्यक्ति 1 हजार 100 डॉलर यानी कि 71 हजार रुपये के बराबर है।

No comments:

Post a Comment